1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. डेविड वार्नर ने की नटराजन की जमकर तारीफ, पढ़िए

डेविड वार्नर ने की नटराजन की जमकर तारीफ, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डेविड वार्नर ने की नटराजन की जमकर तारीफ, पढ़िए

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे से डेब्यू करने वाले भारतीय तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन जमकर तारीफ बटोर रहे हैं। अपनी शानदार गेंदबाज़ी से उन्होंने सबको प्रभावित किया है। नटराजन आईपीएल में सनराइज़र्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं। हैदराबाद के कप्तान और ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ ने नटराजन की जमकर तारीफ की है।

वॉर्नर ने कहा – ” जीत, हार और ड्रॉ हम मैदान के अंदर और बाहर एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। मैं इस लड़के टी नटराजन के लिए किसी दूसरे से कम खुश नहीं हूं। वह सही में एक अच्छा लड़का है, जो इस खेल से बहुत प्यार करता है। एक नेट गेंदबाज से भारत के लिए वनडे और टी-20 में डेब्यू करना क्या शानदार उपलब्धि है। बहुत अच्छे दोस्त। ”

अपनी चोट को लेकर वार्नर ने कहा – ” अब चोट पहले से बेहतर है लेकिन मैं अपनी तसल्ली के लिये सौ फीसदी फिट होकर ही उतरना चाहता हूं ताकि विकेटों के बीच दौड़ और क्षेत्ररक्षण अपेक्षा के अनुरूप रहे। अभी मैं उस स्तर पर नहीं हूं। अगले दस दिन में काफी फर्क आ जाएगा। ”
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ग्रोइन की चोट के कारण भारत के खिलाफ एडीलेड में 17 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...