1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. डेविड वार्नर इस लिस्ट में हुए शामिल, पढ़िए

डेविड वार्नर इस लिस्ट में हुए शामिल, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डेविड वार्नर इस लिस्ट में हुए शामिल, पढ़िए

हैदराबाद के कप्तान ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करने वाले डेविड वार्नर अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचा चुके हैं। अपने लीग के आखिरी मुकाबले में हैदराबाद ने मुंबई को 10 विकेट से हराकर प्लेऑफ में क्वालीफाई करा था।

उसी मुकाबले में डेविड वार्नर ने बेहतरीन 58 गेंद में 85 रन नाबाद बनाकर टीम को जीत दिला दी। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया। इसी पारी के साथ वार्नर के नाम एक रिकॉर्ड हो गया।

दरअसल, वॉर्नर इस आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। डेविड वॉर्नर से अधिक रन आईपीएल में सिर्फ विराट कोहली और सुरेश रैना के नाम है। विराट कोहली के नाम 191 मैचों में 5872 रन हैं जबकि सुरेश रैना के 193 मैचों में 5368 रन हैं।

वॉर्नर ने अभी तक अपने 140 आईपीएल मैचों में 5235 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में वे आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं, जबकि विदेशी क्रिकेटरों में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

आईपीएल 2020 में वॉर्नर ने अब तक खेले गए 14 मैच में 529 रन बनाए हैं और वे ऑरेंज कैप की दौड़ में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल के बाद दूसरे नंबर पर आ गए हैं। लोकेश राहुल के 14 मैचों में 670 रन रन हैं। ऑरेंज कैप भी राहुल के पास ही है, हालांकि किंग्स इलेवन पंजाब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...