टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने टेस्ट सीरीज को प्रतिस्पर्धी और दोस्ताना बताया है।
कमिंस ने कहा – ” मुझे लगता है कि जहां तक छींटाकशी की बात है तो यह दोस्ताना रहा है। आपने काफी सारी मुस्कानें देखी होंगी, लेकिन वहां कई सारे तेज गेंदबाज हैं, कई सारे बल्लेबाज हैं जो मैच खेलेंगे। ”
उन्होंने कहा – ” मैं यह नहीं कहूंगा कि मैच में हम जरूरत से ज्यादा दोस्ताना रहेंगे। यह काफी प्रतिस्पर्धी और मुश्किल रहेगा। मैं इस बात से हैरान नहीं होऊंगा कि अगर हम कुछ ज्यादा देर तक मैदान पर रहते हैं तो हम ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो जाएंगे, हालांकि आप जिस तरह से खेलते हो वह बताता है कि हम इंसान के तौर पर कैसे हैं और इसलिए आस्ट्रेलियाई टीम काफी रिलेक्स है। हम हंसना पसंद करते हैं। ”
ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक को लेकर कमिंस ने कहा, “यह काफी अच्छी बात है। स्टार्क, पैटिनसन, हेजलवुड, कमिंस एक अच्छा समूह हैं। मैं इसमें नासेर को भी शामिल करूंगा। एबॉट भी टीम मे आए हैं। हम सभी लगभग समान ही उम्र के हैं। बीते 10 साल में हमारा करियर लगभग एक जैसा रहा है। ”
आपको बता दें की भारत के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद से ही कमिंस को आराम दिया हुआ है। 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में कमिंस खेलेंगे।