कोरोना वायरस के कहर के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज यूएई में 19 सितंबर से होने जा रहा है. लेकिन आईपीएल की सबसे कामयाब टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के दो दिग्गज खिलाड़ियों हरभजन सिंह और सुरेश रैना ने 13वें सीजन में खेलने से इंकार कर दिया है।
इसी बीच इनकी टीम की और से बयान आया है जिसमें कहा गया है कि उन दोनों खिलाड़ियों के हटने से टीम पर कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ने वाला है और टीम अच्छे से खेलने के लिए तैयार है।
बयान में कहा गया है कि ‘ऑल इज वेल, धोनी सब संभाल लेंगे.”
आपको बता दे, सुरेश रैना और उनका परिवार चेन्नई सुपर किंग्स के साथ दुबई पहुंच गया था लेकिन टीम में कोरोना के 13 मामले आने के बाद रैना ने इस सीजन में नहीं खेलने का फैसला किया और इंडिया वापस आ गए।