1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. CSK vs KXIP : चेन्नई से हारी पंजाब, आईपीएल से बाहर

CSK vs KXIP : चेन्नई से हारी पंजाब, आईपीएल से बाहर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CSK vs KXIP : चेन्नई से हारी पंजाब, आईपीएल से बाहर

सुपर संडे में पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुआ। इस मैच में चेन्नई ने पंजाब को 9 विकेट से हराकर पंजाब को आईपीएल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। चेन्नई तो पहले ही आईपीएल से बाहर थी लेकिन पंजाब आज का मुकाबला जीतती तो उसकी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें कायम रहती।

पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दीपक हुड्डा की नाबाद 62 रन की आक्रामक पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 153 रन बनाए। चेन्नई ने 18.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

चेन्नई के लिए जीत के हीरो रहे रुतुराज गायकवाड जिन्होंने लगातार तीसरा अर्धशतक लगाते हुए 49 गेंदों में एक छक्का और छह चौकों की मदद से नाबाद 62 रन की मैच विनिंग पारी खेली। फाफ डु प्लेसिस ने भी 34 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली। अंबाती रायुडू ने गायकवाड के साथ मिक्कर 72 रनों की साझेदारी की और मैच जीत लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब को मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। मयंक 15 गेंदो में 26 रन बनाकर आउट हुए। मयंक के आउट होते ही पंजाब की पारी बेहद धीमी हो गई। पावरप्ले में 53 रन बनाने वाली पंजाब 10 ओवर में सिर्फ 65 रन बना सकी। इस दौरान कप्तान केएल राहुल 27 गेंदो में 29 रन बनाकर आउट हुए।

क्रिस गेल ने आज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे । गेल ने 19 गेंदो में सिर्फ 12 रन बनाए। इसके बाद निकोलस पूरन भी छह गेंदो में 02 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 72 रनों पर चार विकेट गिर जाने के बाद दीपक हुड्डा ने चेन्नई के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया। उन्होंने 30 गेंदो में नाबाद 62 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और चार छक्के निकले। वहीं मंदीप सिंह 15 गेंदो में सिर्फ 14 रन ही बना सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...