आज चेन्नई का मुकाबला कोलकाता से है। एक तरफ जहां चेन्नई के लिए कोई करिश्मा भी उसे प्लेऑफ में नहीं पहुंचा सकता। तो वहीं दूसरी तरफ कोलकाता प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
कोलकाता के 12 मुकाबलों में 12 अंक हैं। कोलकाता को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे। चेन्नई बचे हुए मैचों में दूसरी टीमों की उम्मीद पर पानी फेर सकती है।
21 आइपीएल मैच खेले गए हैं सीएसके व केकेआर के बीच। इनमें से सीएसके ने 13 और केकेआर ने आठ मैच जीते हैं। केकेआर के पास स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैं जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ 5 विकेट लेकर टीम को एकतरफा जीत दिला दी थी। साथ ही लॉकी फर्गुसन के आने से केकेआर की गेंदबाजी मजबूत हुई है।
केकेआर का बल्लेबाजी क्रम इयोन मोर्गन के लिए चिंता का विषय है पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं। नितीश राणा और राहुल त्रिपाठी का प्रदर्शन भी उतार चढ़ाव वाला रहा है।
बात करें चेन्नई सुपर किंग्स की तो एमएस धोनी की चेन्नई के पास न कुछ खोने को है न कुछ पाने को। अगर आज का मुकाबला चेन्नई जीतती है तो टीम को 2 अंकों का फायदा होगा। ऐसे में देखना है कि केकेआर प्लेऑफ कि रेस में आगे बढ़ती है या चेन्नई केकेआर का सफर आज ही ख़त्म कर देगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन : शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, सुनील नारायण/आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, लौकी फर्गुसन, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन : ऋतुराज गायकवाड़, फैफ डु प्लेसी, अंबाती रायुडू, एन जगदीशन, एमएस धोनी (कप्तान), सैम करन, रविंद्र जडेजा, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, मोनू कुमार।