रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आईपीएल के 14वें सीजन के लिए BCCI ने ऑक्सन के लिए सभी टीमों से 20 जनवरी तक रीलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट मांग ली है। इससे पहले सभी टीमें अपनी-अपनी टीम संतुलित करने में जुट गई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने हरभजन सिंह की अपनी टीम छुट्टी कर दी है। इस बात की जानकारी खुद हरभजन सिंह ने ट्वीट करके दी है।
40 वर्षीय हरभजन सिंह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए केवल दो सीजन ही टीम के साथ जुड़े। आपको बता दें कि साल 2020 के आईपीएल में हरभजन ने निजी कारणों से आईपीएल नहीं खेलने का फैसला किया था। कोरोना महामारी के कारण हरभजन आईपीएल खेलने यूएई नहीं गये थे।
As my contract comes to an end with @ChennaiIPL, playing for this team was a great experience..beautiful memories made &some great friends which I will remember fondly for years to come..Thank you @ChennaiIPL, management, staff and fans for a wonderful 2years.. All the best..🙏
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) January 20, 2021
चेन्नई सुपर किंग्स ने हरभजन सिंह को साल 2018 में अपनी टीम में शामिल किया था। इससे पहले हरभजन सिंह मुंबई का हिस्सा थे। चेन्नई ने हरभजन को 2 करोड़ की बेस प्राइज में अपनी टीम में शामिल किया था। चेन्नई के लिए हरभजन सिंह ने आईपीएल 2018 में 13 मैचों में 7 विकेट लिए थे। वहीं, आईपीएल 2019 में उन्होंने 11 मैचों में 16 विकेट झटके थे।
बुधवार को हरभजन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि चेन्नई सुपर के साथ मेरा कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो गया है। इस टीम के साथ खेलना शानदार अनुभव रहा। खूबसूरत यादें और कुछ शानदार दोस्त बने, जिन्हें आने वाले सालों में मैं याद रखूंगा। शुक्रिया चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट, स्टाफ और फैन्स… दो शानदार साल… ऑल द बेस्ट… ।
आईपीएल में हरभजन के प्रदर्शन की बात करें तो 150 विकेट के साथ आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। वह इस लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में लसिथ मलिंगा (170) और अमित मिश्रा (160), पीयूष चावला (156) और ड्वेन ब्रावो (153) के साथ शामिल हैं।