1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2021: CSK ने इन धुरंधरों को किया रिलीज, धोनी समेंत ये खिलाड़ी होंगे टीम का हिस्सा

IPL 2021: CSK ने इन धुरंधरों को किया रिलीज, धोनी समेंत ये खिलाड़ी होंगे टीम का हिस्सा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2021: CSK ने इन धुरंधरों को किया रिलीज, धोनी समेंत ये खिलाड़ी होंगे टीम का हिस्सा

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन के लिए BCCI  ने सभी टीमों से कहा कि गुरुवार तक सभी टीम अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट दें दे। ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट बुधवार रात को जारी कर दी है। रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट देंखे तो CSK ने केदार जाधव, पीयूष चावला, मोनू सिंह, मुरली विजय, हरभजन सिंह और शेन वॉटसन को रिलीज कर दिया है।

पीयूष चावला टीम के साथ जुड़े रहेंगे, आपको बता दें कि चावला आईपीएल 2020 की निलामीं में टीम के साथ जुड़े थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने चावला को 6.75 करोंड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले चावला कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे। पिछले सीजन की बात करें तो चावला साल मैच खेले थे, जिसमें 9.09 की इकोनॉमी से 6 विकेट अपने नाम किया था। आईपीएल में चावला 164 मैचों का हिस्सा रहें हैं। इस दौरान वो 156 विकेट अपने नाम करने में सफल रहें हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने वाट्सन को छोड़ कर किसी भी विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज नहीं किय़ा है।

एक नजर उन खिलाड़ियों पर जिन्हें CSK ने किया रिलीज:   

केदार जाधव, पीयूष चावला, मोनू सिंह, मुरली विजय, हरभजन सिंह, शेन वॉटसन

CSK ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन:

महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, सुरेश रैना, सैम कुर्रन, जोश हेजलवुड, इमरान ताहिर, फाफ डुप्लेसी, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, अंबाती रायडू, मिचेल सैंटनर, रविंद्र जडेजा, नारायण जगदीशन, केएल आसिफ, लुंगी एनगिडी, साई किशोर।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...