भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी मंगेतर धनश्री वर्मा ने कल अचानक से शादी कर अपने चाहने वालों को एक सरप्राइज दे दिया। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की। चहल और धनश्री की ने मंगलवार को मानेसर के होटल कर्मा लेकेंड में सात फेरे लिए। उनकी शादी की खबर सुनकर उनके करोड़ों फैंस उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बधाई दे रहे हैं। युजवेंद्र और धनश्री की सगाई इसी साल अगस्त महीने में हुई थी।

यजुवेंद्रा के पिता केके चहल ने बताया कि कोविड स्थिति को देखते हुए बेहद कम मेहमानों को बुलाया गया था। केवल उनके कोच और कुछ करीबी रिश्तेदार ही इस समारोह में शामिल हुए।
भारतीय टीम को भी न्योता नहीं दिया गया था क्यूंकि इस समय भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। युजवेंद्र भी ऑस्ट्रेलिया गए थे लेकिन टेस्ट सीरीज का हिस्सा न होने के कारण वे वापस आ गए और इस दौरान उन्हें समय मिला तो उन्होंने शादी कर ली।

धनश्री एक डॉक्टर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर हैं। धनश्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके वीडियोस पर लाखों लाइक और कमेंट भी मिलते हैं। वह अपनी खु़द की डांस कंपनी धनश्री वर्मा कंपनी चलाती हैं। धनश्री विडियो नियमित रूप से इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पोस्ट करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर धनश्री के पांच लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को टी-20 सीरीज जिताने में चहल का अहम योगदान रहा था। चहल ने अब तक भारत के लिए 54 वनडे और 45 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे में चहल के नाम 92 और टी-20 में 59 विकेट हैं।