1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. क्रिकेटर मोहम्मद शमीं की पत्नी ने बेटी की जिंदगी से पिता को किया बेदखल

क्रिकेटर मोहम्मद शमीं की पत्नी ने बेटी की जिंदगी से पिता को किया बेदखल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
क्रिकेटर मोहम्मद शमीं की पत्नी ने बेटी की जिंदगी से पिता को किया बेदखल

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमीं भारतीय टीम से बाहर चल रहें हैं। शमीं का चयन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए किया गया था। जहां उन्होने चार टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला था। इसी मुकबले में उन्हे चोट लग गई थी। जिसाके बाद से ही वो टीम से बाहर चल रहें हैं। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामीं टेस्ट सीरीज के लिए भी उनका चयन नहीं किया गया है। इसी बीच शमीं ने एक नया बिजनेस भी शुरु कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होने सोमवार को दी।

एक तरफ उन्होने नया बिजनेस शुरु किया, तो दूसरी तरफ उनकी पत्नी ने बेटी के नाम से सरनेम  बदल  दिया। शमीं की पत्नी हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए बेटी के सरनेम को बदलने की जानकारी दी। हसीन जहां ने बेटी के नाम के आगे मोहम्मद शमी के नाम के उपनाम की जगह अपना उपनाम लिखा है। फोटो के कैप्शन में हसीन ने अपनी बेटी के नाम के आगे उसके पिता मोहम्मद शमी के उपनाम ‘शमी’ की जगह अपना उपनाम ‘जहां’ लिखा। उन्होंने अपनी बेटी का नाम लिखा, ‘आयरा जहां।’

जबकि शमीं ने इंस्टाग्राम पर ही अपने नये बिजनेस की जानकारी दी। उन्होने बिजनेस की जानकारी देते हुए लिखा कि ऑर्डर के लिए पीतल के नए प्रोडक्ट आ गए हैं। आप हमें shami1194@icloud.com पर DM या mail कर सकते हैं।’

मोहम्मद  शमी के क्रिकेट कैरियर की बात करें तो उन्होने भारतीय टीम के लिए 50 टेस्ट, 79 वनडे और 12 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टेस्ट में उन्होंने 180, वनडे में 148 और टी20 में 20 विकेट अपने नाम किए हैं। आईपीएल के 63 मैचों में 60 विकेट उनके नाम हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...