1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. अनडिस्क्लोस्ड गोल्ड के आरोप में क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका

अनडिस्क्लोस्ड गोल्ड के आरोप में क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अनडिस्क्लोस्ड गोल्ड के आरोप में क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका

भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को डीआरआई (डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) की टीम ने रोक लिया। डीआरआई के सूत्रों की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक क्रुणाल के पास से अघोषित सोना और कुछ अन्य कीमती चीजें मिली हैं।

दुबई से आईपीएल खेलकर लौट रहे क्रुणाल के पास से अनडिस्क्लोस्ड गोल्ड और कुछ अन्य कीमती चीजें मिली हैं। क्रुणाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। उनकी टीम ने 10 नवंबर को दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीता है।

आईपीएल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने गए 25 भारतीय खिलाड़ी दुबई से सिडनी से निकल गए। वहीं बाकी खिलाड़ी स्वदेश लौटे।

हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल भी अन्य खिलाड़ियों के साथ स्वदेश लौटे। डीआरआई सूत्रों ने इसकी जानकारी दी कि क्रुणाल को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोका गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...