1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज कोरोना वायरस के बाद पहली बार खेलेंगी क्रिकेट इंटरनेशनल मैच

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज कोरोना वायरस के बाद पहली बार खेलेंगी क्रिकेट इंटरनेशनल मैच

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज कोरोना वायरस के बाद पहली बार खेलेंगी क्रिकेट इंटरनेशनल मैच

लंबे समय से चल रहें कोरोना वायरस के खतरे के बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल मैच खेलेगी। जिसका शेड्यूल इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि, 8 से 28 जुलाई के बीच खेली जाने वाली तीन मैच की टेस्ट सीरीज खाली स्टेडियम में होगी। हालांकि इस सीरीज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को सरकार से अनुमति लेनी होगी।

ईसीबी ने बयान में कहा, ‘‘वेस्टइंडीज की टीम मंगलवार नौ जून को ब्रिटेन पहुंचेगी, टीम इसके बाद पृथकवास और ट्रेनिंग के लिए ओल्ड ट्रैफर्ड जाएगी। पहले टेस्ट की शुरुआत से पहले एजियास बाउल जाने से पहले वे तीन हफ्ते तक वहां रहेंगे।

‘हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि सभी हितधारकों के लिए सुरक्षित माहौल मुहैया कराया जाए जिसमें खिलाड़ी, मैच अधिकारी, आयोजन स्थल के जरूरी कर्मचारी, संचालन स्टाफ, प्रसारणकर्ता और मीडिया शामिल है। हम सरकार और अपनी मेडिकल टीम के साथ रोजाना चर्चा कर रहे हैं। ये हमारी प्रस्तावित तारीखें हैं और ये ब्रिटेन सरकार की स्वीकृति पर निर्भर करेगा।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...