दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड पर सरकार के साथ विवाद के चलते मान्यता रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। साथ ही आखिरी वक्त में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड सीरीज के रद्द होने की आशंका पैदा हो गई है।
दरअसल, बात ये है कि खेलमंत्री द्वारा गठित अंतरिम बोर्ड पर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका सदस्यों की परिषद ने फैसला किया कि वह खेलमंत्री द्वारा गठित अंतरिम निदेशक बोर्ड को मंजूरी नहीं देंगे।
खेलमंत्री नाथी एमथेथवा ने धमकी दी है कि अगर सीएसए परिषद के सदस्य तुरंत अंतरिम बोर्ड स्थापित नहीं करते तो वह क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की मान्यता रद्द कर देंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका सदस्यों की परिषद ने फैसला किया कि वह खेलमंत्री द्वारा गठित अंतरिम निदेशक बोर्ड को मंजूरी नहीं देंगे।
सीएसए के कार्यवाह अध्यक्ष रिहान रिचर्डस को लिखा – ” मुझे खेद है कि आपने अंतरिम बोर्ड को मान्यता नहीं देने का फैसला लिया है। मैं इस पर तुरंत पुनर्विचार के लिये कह रहा हूं ताकि अंतरिम बोर्ड को जरूरी मान्यता मिल सके। ऐसा नहीं करने पर मैं अपने अधिकारों का उपयोग करके इस संबंध में निर्देश दूंगा। ”