दुनिया के कुछ शीर्ष धावकों के 29 नवंबर को होने वाली प्रतिष्ठित दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लेने की उम्मीद है। आयोजकों ने इस दौड़ को एलीट धावकों के लिए कोविड-19 मुक्त सुनिश्चित करने के लिए जैविक रूप से सुरक्षित माहौल तैयार करने का वादा किया है।
![]()
अंतरराष्ट्रीय और भारत के शीर्ष धावक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रेस शुरू करेंगे। दुनिया भर के एमेच्योर धावक एक्सक्लूसिव दिल्ली हाफ मैराथन मोबाइल एप के जरिए उनसे जुड़ेंगे।
एमेच्योर धावक अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी जगह से रेस में हिस्सा ले सकते हैं। मैराथन के दौरान सरकार द्वारा जारी अनिवार्य सुरक्षा नियमों का पालन किया जाएगा।
खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि खेल हमेशा से आशा का प्रतीक रहा है और वह इस प्रतियोगिता को लेकर उत्सुक हैं।