रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दूसरे लहर के कहर से देश में लोग ऑक्सीजन की कमीं से लगातार दम तोड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर क्रिकेट का महाकुंभ आईपीएल भी खेला जा रहा है। सोमवार को खेला जाने वाला आईपीएल का 30वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले से पहले कोरोना महामारी कोलकाता खेमे में अपनी दस्तक दे दी है। जिससे हड़कंप मच गया है। इसी के साथ यह मुकाबला भी स्थगित कर दिया गया।

आपको बता दें कि कोरोना महामारी आईपीएल के सख्त बायो बबल को भेदकर अंदर पहुंच गया है। केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके साथ ही कई खिलाड़ी बीमार हैं। पिछले चार दिनों में दोनों टेस्टिंग के तीसरे राउंड में पॉजीटिव पाए गए। टीम के बाकी सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दोनों खिलाड़ी आईसोलेट हो गए हैं। मेडिकल टीम दोनों पर नजर रख रही है और उनकी सेहत की लगातार जॉच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार तेज गेंदबाज पैट कमिंस सहित कोलकाता टीम के कई खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ बीमार हैं। जिसको ध्यान देते हुए मैनेजमेंट ने बाकी लोगों को आइसोलेट कर दिया है। यही कारण है कि बैंगलोर के खिलाफ होने वाला मैच टल सकता है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोना की चपेट में आ गए हैं और अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम केकेआर के खिलाफ मैदान पर उतरने से डर रही है।
इस मामले पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि वरुण और संदीप कोरोना पॉजीटिव पाए गए है और सोमवार को होने वाला मुकाबला स्थगित किया जा सकता है। कोलकाता का इस सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। अब तक केकेआर ने खेले 7 में से सिर्फ दो मैच जीते हैं, जबकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने पिछले चार में से तीन मैच हारे हैं।
वहीं बात करें आरसीबी की तो इस सीजन में खेले गये 7 मौचों में पांच जीत और दो हार के साथ अंकतालिका में तीसरे पायदान पर है। बायो बबल के बाद भी खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ जा रहें हैं, इससे लीग पर भी खासा प्रभाव पड़ेगा।