दुनिया का पहला आधिकारिक टेस्ट 15 मार्च 1877 से खेला गया था और उसके 143 साल बाद पहली बार ऐसा मौका आया है जिस टेस्ट में दर्शक नहीं होंगे।
कोरोना वायरस के चलते टेस्ट क्रिकेट का प्रारूप अब बदल दिया गया है। कोरोनावायरस के बीच 116 दिन बाद इंग्लैंड से इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत हो रही है।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मैच आज से खेला जाएगा। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 157 टेस्ट खेले गए हैं। इनमें से इंग्लैंड ने 49 टेस्ट जीते, 57 में हार मिली और 51 मैच ड्रॉ रहे हैं।
लेकिन कोरोना के चलते कुछ नियम भी बनाये गए है जैसे मैदान पर खिलाड़ियों में जोश भरने वाले दर्शक नहीं होंगे। खिलाड़ी गले नहीं मिल सकेंगे। हफ्ते में दो बार कोरोना जांच होगी और खिलाड़ी होटल से बाहर नहीं जा सकेंगे।
वही वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा ने कहा कि वेस्टइंडीज टीम 1988 से इंग्लैंड में सीरीज नहीं जीत सकी है। ऐसे में यदि इस बार टीम सीरीज जीतती है, तो यह उसके लिए बड़ी उपलब्धि होगी।