दुनिया भर में खतरनाक कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढती जा रही है। चीन के वुहान शहर से फैले इस वायरस ने इटली और स्पेन जैसे देशों में भारी तबाई मचाई है।
इस वायरस का सबसे ज्यादा असर यूरोपीय देशों में देखने को मिल रहा है। बताते चले इस वायरस के संक्रमण से अब तक लगभग 20 हजार से ज्यादा लोगों की जाने जा चुकी है, तो वहीं लाखों की संख्या में लोग इससे संक्रमित है।
जहां एक तरफ इस खतरनाक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण आईओसी अध्यक्ष थामस बाक ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से फोन पर बात करने के बाद टोक्यो ओलंपिक 2021 तक स्थगित करने का फैसला किया।
तो वहीं दूसरी तरफ पेरिस ओलंपिक आयोजन समिति के प्रमुख टोनी एस्तांगुत ने साफ कर दिया है कि साल 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक खेलों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। टोनी ने कहा, हर जगह के हालात दूसरे हैं। हमें उस तरह का बुनियादी ढांचा खड़ा नहीं करना है। हम अपने कार्यक्रम के हिसाब से काम कर रहे हैं।