1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. टोक्यो ओलंपिक में कोरोना वैक्सीन जरूरी नहीं – अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति

टोक्यो ओलंपिक में कोरोना वैक्सीन जरूरी नहीं – अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टोक्यो ओलंपिक में कोरोना वैक्सीन जरूरी नहीं – अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति

ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाना अनिवार्य नहीं होगा।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाच ने कहा – ” कोरोना को लेकर हम एहतियात बरत रहे हैं, लेकिन टोक्यो ओलंपिक्स में खिलाड़ियों के लिए कोविड वैक्सीन लगवाना अनिवार्य करना ज्यादती होगी। खिलाड़ी अपनी इच्छा से कोविड का टीका लगवा सकते हैं, लेकिन जो खिलाड़ी टीका नहीं लगवाएंगे, उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से नहीं रोका जाएगा। ”

थॉमस बाक ने कहा – ” टोक्यो ओलिंपिक वर्ष 2021 में ही आयोजित होगा और इसकी तिथि अब आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। 14 दिनों तक क्वारंटाइन नहीं होंगे खिलाड़ी टोक्यो ओलिंपिक में खिलाड़ियों को 14 दिन तक क्वारंटाइन में नहीं रहना पड़ेगा।

आईओसी का कहना है कि खिलाड़ियों के लिए 14 दिन का क्वारंटाइन संभव नहीं है। खिलाडि़यों का जापान आने से 72 घंटे पहले तक कोरोना टेस्ट में निगेटिव आना जरूरी होगा। आपको बता दें कि टोक्यो ओलिंपिक 2020 में ही होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे एक साल के लिए टाल दिया गया। कोरोना वायरस के कारण अब इसका आयोजन अगले साल 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...