कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में आयोजन रद्द हो रहे है। आईपीएल के बाद अब एक और टूर्नामेंट कोरोना की भेंट चढ़ गया है।
आपको बता दे, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बुधवार को कहा कि इस साल सितंबर में होने वाला एशिया कप रद्द हो चुका है।
दरअसल यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में होना था। कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए टल चुके इंडियन प्रीमियर लीग के होने के आसार अब नज़र आने लगे है।
हालांकि देखने वाली बात होगी की आईसीसी इस पर क्या निर्णय लेती है। बीसीसीआई अब भी इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर आईसीसी के निर्णय का वेट कर रहा है।
सौरव ने कहा कि हमारे लिए खिलाड़ियों की सेहत ज्यादा जरूरी है, इसलिए हम कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।