1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. कोरोना संकट : ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप आईसीसी ने रद्द कर दिया है

कोरोना संकट : ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप आईसीसी ने रद्द कर दिया है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना संकट : ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप आईसीसी ने रद्द कर दिया है

कोरोना वायरस का असर अब पूरी दुनिया में दिखाई देने लगा है। कोरोना वायरस की वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर में होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप को टालने का फैसला किया है।

अब इसी आयोजन को अगले साल इन्ही महीनों में किया जाएगा। अब ऐसा माना जा रहा है आईपीएल के १३वें सीजन के लिए रास्ता साफ़ हो गया है जिसे खाली मैदान पर यूएई में करवाया जा सकता है।

दरअसल पिछले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिली है और इसके अलावा सितंबर के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने अपने बॉर्डर भी सील कर रखे हैं।

हालांकि आईपीएल का आयोजन कहा और कैसे होगा इस पर अंतिम निर्णय बीसीसीआई को लेना है।  ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि बीसीसीआई सितंबर के आखिरी हफ्ते से लेकर नवंबर के पहले हफ्ते के बीच आईपीएल का आयोजन कर सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...