1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2021: इस सीजन के आयोजन को लेकर छिड़ा विवाद, इस टीम ने BCCI को लिखा पत्र

IPL 2021: इस सीजन के आयोजन को लेकर छिड़ा विवाद, इस टीम ने BCCI को लिखा पत्र

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2021: इस सीजन के आयोजन को लेकर छिड़ा विवाद, इस टीम ने BCCI को लिखा पत्र

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन की तैयारी जोरो से चल रही है। इसी बीच पंजाब किंग्स ने इस सीजन में होने वाली आयोजन स्थलों को लेकर आपत्ति जताई है। आपको बता दें कि पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन ने बीसीससीआई को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होने पंजाब के किसी भी स्टेडियम को शामिल ना किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। पंजाब के अलावा राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद के भी नाराज होने की खबर सामने आ रही है।

पंजाब किंग्स के सीईओ ने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि “हमनें बीसीसीआई को लिखे अपने पत्र मे पूछा है कि क्यों पंजाब में एक कोई भी मैच आयोजित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा,’घरेलू मैदानों पर कई टीमें अच्छा खेलती हैं, वह टीमें 5-6 मैच घरेलू मैदान पर जीतकर प्ले ऑफ में क्वालीफाई कर लेती हैं। उन सभी पांच टीमों को होम एडवांटेज मिलेगा, जबकि हमें घर से बाहर मैच खेलने होंगे।“

बीसीसीआई ने इस साल का आईपीएल आयोजन 6 जगहों पर कराने का निर्णय़ लिया है। पंजाब किंग्स,हैदराबाद,राजस्थान रॉयल्स की टीम शामिल है, जो किसी भी फ्रेंचाइजी का घरेलू मैदान नहीं है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल के इस फैसले के बाद फ्रेंचाइजियों की ओर से आपत्ति जताने के साथ-साथ सामूहिक रूप से विरोध करने की भी खबरें सामने आई हैं।

आपको बता दें कि इस प्रकरण में फ्रेंचाइजियों और बीसीसीआई के अधिकारियों के बीच अगले हफ्ते की शुरुआत में एक औपचारिक बातचीत होने की उम्मीद जताई जा रही है। बीसीसीआई आईपीएल को चेन्नई, बैंगलोर, कोलकाता, दिल्ली और अहमदाबाद में आयोजित करने की योजना बना रहा है। इसके साथ ही मुंबई में आयोजन का विकल्प भी उपलब्ध है, लेकिन कोरोना केस बढ़ने के बाद मुंबई में मैच कराना संभव नहीं है। जिसके बाद इस योजना पर फ्रेंचाइजियों ने नाराजगी जताई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...