1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. दिल्ली की जीत का सिलसिला जारी, राजस्थान की मुश्किलें बढ़ी

दिल्ली की जीत का सिलसिला जारी, राजस्थान की मुश्किलें बढ़ी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली की जीत का सिलसिला जारी, राजस्थान की मुश्किलें बढ़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की जीत देखने को मिली। दिल्ली ने राजस्थान के सामने 20 ओवर में 185 रन की चुनौती रखी थी, लेकिन राजस्थान की टीम 19.4 ओवरों में 138 रनों पर ऑल आउट हो गई और 46 रन से मैच गंवा दिया। राजस्थान रॉयल्स की यह टूर्नामेंट में लगातार चौथी हार है।

Image

वहीं दिल्ली ने अब तक खेले गए 6 मैचों में पांचवी जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन के पायादान पर कब्जा कर लिया। दिल्ली के लिए इस मैच में जीत के हीरो स्टोइनिस, हेटमायर और मैन ऑफ द मैच अश्निन रहे।

Image

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। दिल्ली की मजबूत बैटिंग लाइनअप के खिलाफ राजस्थान की टीम पूरी तैयारी के साथ आई थी।

शिखर धवन (5) को जोफ्रा आर्चर ने आउट कर दिल्ली को पहला झटका दिया। आर्चर ने ही अपनी गेंद पर पृथ्वी शॉ (19) का कैच पकड़ दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा दिया।

इसके बाद दो रन आउट ने दिल्ली की परेशानी को बढ़ा दिया। पहले रन आउट हुए कप्तान श्रेयस अय्यर (22). अय्यर को युवा यशस्वी ने आउट किया।

ऋषभ पंत (5) और स्टोयनिस के बीच रन लेने को लेकर हां-ना हुई और इसी में मनन वोहरा और तेवतिया ने मिलकर पंत को वापस पवेलियन भेज दिया।

Image

पंत के जाने के बाद दिल्ली का स्कोर 79/4 हो गया। यहां स्टोयनिस और हिटमायेर ने कुछ हद तक टीम को संभाला। तेवतिया, स्टोइनिस को मारने को गेंद नहीं दे रहे थे।

उनकी रणनीति गेंद को स्टोइनिस से दूर रखने की थी और इसी रणनीति से वो स्टोइनिस का विकेट लेने में सफल हे। स्टोइनिस का कैच प्वाइंट पर स्मिथ ने पकड़ा।

स्टोइनिस के जाने के बाद हिटमायेर ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले। 17वें ओवर में हिटमायेर (45 रन, 24 गेंद, 1 चौका, 5 छक्के) भी पवेलियन लौट लिए।

उनके जाने के बाद दिल्ली का 160-170 तक जाना ही संभव लग रहा था लेकिन हर्षल पटेल (16) अक्षर पटेल (17) ने किसी तरह टीम को 184 तक पहुंचा दिया और यह स्कोर राजस्थान की पहुंच से बाहर रहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...