भोपालः किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला ग्रामीण और शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और घेराव किया।
प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा किसान उपज की खरीदी में हो रही देरी रहा। कांग्रेस ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर किसानों की अनदेखी और शोषण के आरोप लगाए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने कहा कि सरकार किसान हितैषी होने का सिर्फ दिखावा कर रही है।
वहीं पीसी शर्मा ने भी किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया।
एडिशनल एसीपी शालिनी दीक्षित ने बताया कि पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखा।
भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट