1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कांग्रेस विधायक नितेंद्र राठौर ने किसानों को लेकर सरकार को घेरा, बोले- बीजेपी सरकार में किसानों की दुर्दशा

कांग्रेस विधायक नितेंद्र राठौर ने किसानों को लेकर सरकार को घेरा, बोले- बीजेपी सरकार में किसानों की दुर्दशा

राठौर ने कहा कि आज किसानों की फसल तैयार है, लेकिन उन्हें वारदाना नहीं मिल पा रहा, जिससे किसान खुद को ठगा और छला हुआ महसूस कर रहे हैं।

By: Naredra 
Updated:
कांग्रेस विधायक नितेंद्र राठौर ने किसानों को लेकर सरकार को घेरा, बोले- बीजेपी सरकार में किसानों की दुर्दशा

भोपालः मध्य प्रदेश में वारदाना की कमी को लेकर कांग्रेस विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में किसानों की दुर्दशा हो रही है, जबकि सरकार इवेंट्स में व्यस्त है और किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही।

राठौर ने कहा कि आज किसानों की फसल तैयार है, लेकिन उन्हें वारदाना नहीं मिल पा रहा, जिससे किसान खुद को ठगा और छला हुआ महसूस कर रहे हैं।

वहीं युवा विधायक सम्मेलन को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नए विचार सामने आते हैं और जनप्रतिनिधियों को आपस में संवाद का अवसर मिलता है। उन्होंने इस आयोजन के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का आभार भी व्यक्त किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...