मुंबई इंडियंस के पावर हिटर बल्लेबाज़ कीरोन पोलार्ड ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है जिससे उनके फैंस काफी बातें कर रहे हैं।
फैन्स कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई फैन यह अनुमान लगा रहे हैं कि पोलार्ड और रोहित शर्मा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है, जबकि कई लोगों ने पोलार्ड और जेसन होल्डर के बीच कुछ अनबन की बात कह रहे हैं।
उन्होंने लिखा – ‘मेरा पास कोई दुश्मन होता जो इस बात को मानता कि वो मुझसे नफरत करता है, ना की उसकी जगह पर एक दोस्त जो मुझे गुप्त तरीके से गिराता है।’

पोलार्ड ने यह मैसेज मुंबई इंडियंस की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली 10 विकेट से हार के बाद लिखा था।
हैदराबाद के खिलाफ खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा ने तीन मैचों के बाद टीम की वापसी की थी और टीम की कप्तानी करते नजर आए थे। इससे पहले, रोहित की गैरमौजूदगी में पोलार्ड ने टीम की कमान संभाली थी और उनकी अगुवाई में मुंबई ने अच्छा प्रदर्शन किया था।