हैदराबाद से हार के बाद विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल से बाहर हो चुकी है। विराट कोहली समित पूरी टीम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुख्य कोच साइमन कैटिच ने कहा है कि यूएई में हो रहे आईपीएल से टीम का प्रदर्शन प्रभावित हुआ है, क्योंकि टीम का चयन बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम को ध्यान में रखकर किया गया था।
कोच साइमन कैटिच ने कहा – ” जब पिछले साल नीलामी हुई थी तो हमने ऐसी टीम चुनी थी, जोकि चिन्नास्वामी स्टेडियम से अच्छी तरह से सूट कर रही थी। वहां हमने सात मैच खेले थे। हम सब जानते हैं कि यूएई में बल्लेबाजी के लिए पिचें पूरी तरह से अलग हैं। उस तरह से जब हम बल्लेबाजी क्रम की संरचना को देखते हैं, विशेष रूप से यह चिन्नास्वामी के घरेलू मैदान पर आधारित था। ”
बल्लेबाज़ी को लेकर भी कैटिच बोले – ” यहां की अलग-अलग पस्थितियां, शायद कई बार, यह हमारे कुछ खिलाड़ियों के अनुकूल नहीं थी। हमें मजबूत सलामी जोड़ी मिली, लेकिन मध्य क्रम में उस तरह का प्रदर्शन नहीं था और इससे मध्य क्रम पर भी दबाव पड़ा। ”
कोरोनावायरस पर कोच साइमन कैटिच ने कहा – ” यह कोविड-19 के कारण यहां खेला गया था, लेकिन हम जानते हैं कि अगर टूर्नामेंट अगले साल 2020-21 की शुरूआत में यहां होता है, तो हमें इस बात का अच्छे से अंदाजा होगा कि हमें इन परिस्थितियों में किस तरह की संतुलन की जरूरत है और हमें कैसी टीम की जरूरत है। “