आईपीएल के पहले क्वालीफ़ायर से पहले मुंबई इंडियंस के बोलिंग कोच ने कहा कोई भी टीम मुंबई इंडियंस का मुकाबला नहीं करना चाहती।
मुंबई इंडियंस के बोलिंग कोच शेन बॉन्ड बोले – ” हमारी बल्लेबाजी बहुत अच्छी है। हमारी गेंदबाजी बहुत अच्छी है। मेरा मानना है कि हमारी टीम ऐसी है जिसका वास्तव में कोई सामना नहीं करना चाहता है क्योंकि वे जानते हैं कि अगर वे हमसे खेलते हैं तो हम उन्हें कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं। ”
उन्होंने आगे कहा – ” हमारे पास ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्हें टूर्नामेंट जीतने का अच्छा अनुभव है। वे जानते हैं कि बड़े मैचों, दबाव वाले मैचों में कैसे जीता जाता है, इसलिए हम इस मजबूत पक्ष के साथ मैदान पर उतरेंगे और यह अंतर पैदा कर सकता है। ”
पोलार्ड, पांड्या और रोहित पर उन्होंने कहा – टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो जानते हैं कि बड़े मैचों में कैसा खेलना होता है और इसलिए दिल्ली के खिलाफ चार बार की चैंपियन टीम फायदे में रहेगी। हमारे पास पोलार्ड, रोहित, पांड्या बंधु और सूर्यकुमार जैसे खिलाड़ी हैं जो जानते हैं कि जीत कैस दर्ज की जाती है। वे फाइनल का दबाव समझते हैं। उन्होंने इस तरह के मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है और सफलता पाई है।”
आपको बता दें कि मुंबई अभी अंकतालिका में 9 मुकाबले जीतकर टॉप पर है। जबकि दिल्ली जिससे उसका आज मुकाबला है वह दूसरे नंबर पर है। जो टीम आज जीतेगी आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।