दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग दिल्ली के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। दिल्ली का प्रदर्शन पिछले तीन मुकाबलों में बेहद निराशाजनक रहा है।
पोंटिंग ने हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद कहा, “यह चिंता वाली बात है। जब हमने पहले गेंदबाजी का फैसला किया तो हमने उन्हें बड़ा स्कोर बनाने दिया। हमें इसमें बेहतर खेल दिखाना होगा। हमें पहले गेंदबाजी करते हुए अच्छी गेंदबाजी करने और लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार प्रदर्शन करने की जरूरत है, क्योंकि अभी तक यह हमारे लिए सही नहीं रहा है। ”
आपको बता दें कि दिल्ली पिछले लगातार तीन मैचों में हार हारी है। पिछले दो मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली के खिलाफ 194 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 219 रन बनाए थे। दिल्ली के बल्लेबाज़ टारगेट तक पहुंचने में असफल रहे हैं। दिल्ली को मंगलवार को अपने पिछले मैच में हैदराबाद के हाथों 88 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा।
दिल्ली का अभी तक का सफर देखें तो दिल्ली कैपिटल्स ने जो सात मैच जीते हैं, उसमें उसने छह मैचों में लक्ष्य का डिफेंड करते हुए जीते हैं, टीम को जिन पांच मैचों में हार मिली है, उसमें से उसे तीन मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए हार मिली है।
इसपर पोंटिंग बोले – “हमने सात जीत जल्दी हासिल कर ली और अब लगातार तीन मैच हार गए। हमें जीत की लय फिर से हासिल करनी होगी। हमें अपने आखिरी दो मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलने हैं और अभी हम जिस तरह से खेल रहे हैं अगर वैसा ही खेलते हैं तो इन दो मैचों को जीतना हमारे लिए मुश्किल हो जाएगा। इसलिए हमें जल्द से जल्द चीजों में बदलाव करना होगा। “