1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम डॉ. मोहन यादव पश्चिम बंगाल के दौरे पर, बांकुरा में बोले- ममता सरकार में सब परेशान

सीएम डॉ. मोहन यादव पश्चिम बंगाल के दौरे पर, बांकुरा में बोले- ममता सरकार में सब परेशान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को जिस ढंग से बढ़ावा दिया गया और हिंदुओं को अपमानित किया गया आज वह सारा हिसाब चुकता करने का मौका है।

By: Naredra 
Updated:
सीएम डॉ. मोहन यादव पश्चिम बंगाल के दौरे पर, बांकुरा में बोले- ममता सरकार में सब परेशान

मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में भाजपा के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि बांकुरा में आज हमारे सभी प्रत्याशियों का नामांकन भरने का मौका है। यह धरती सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर, सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राम किंकर की धरती है।

ममता की सरकार में सभी परेशान- सीएम डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से हमारे कार्यकर्ताओं का माहौल दिखाई दे रहा है मुझे इस बात की खुशी है कि हमारे इस पूरे क्षेत्र के अंदर हरेक कार्यकर्ता जोश और उत्साह में है। ममता जी की सरकार से सारे लोग परेशान हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों को जिस ढंग से बढ़ावा दिया गया और हिंदुओं को अपमानित किया गया आज वह सारा हिसाब चुकता करने का मौका है।

घुसपैठियों व आपराधिक तत्वों पर हो रही कार्रवाई

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब देश आगे बढ़ रहा है और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सभी घुसपैठियों सहित सभी प्रकार के आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई हो रही है। ऐसे में जनता का रुझान भाजपा के साथ है।

बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार- डॉ. मोहन यादव

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनेगी। आज देश के अंदर 21 से ज्यादा राज्यों में भाजपा या भाजपा के सहयोगी दलों की सरकारे हैं। ऐसे समय में लोकतंत्र का यह पावन मंदिर बंगाल में खिलता कमल मांगता है। इस दौरान उन्होंने नामांकन भरने वाले पांचों प्रत्याशियों को शुभकामना दी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...