1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों को किया आश्वस्त

आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों को किया आश्वस्त

...

By: Naredra 
Updated:
आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों को किया आश्वस्त

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर किसानों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि किसान भाई चिंता न करें, संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है।

कलेक्टर्स को दिए नुकसान का आकलन करने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला कलेक्टर्स को नुकसान का त्वरित आकलन करने के निर्देश दिए। प्रभावित क्षेत्रों में हुई हानि पर तत्काल सहायता और राहत उपलब्ध कराई जाएगी। ग्वालियर-चंबल संभाग सहित राजगढ़, रायसेन और बैतूल जिलों में मौसम के असर से नुकसान हुआ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...