1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. South की famous actress जूझ रही है इस खतरनाक बीमारी से, जानिए पूरी खबर…

South की famous actress जूझ रही है इस खतरनाक बीमारी से, जानिए पूरी खबर…

सदियों से कैंसर महिलाओं के लिये एक गंभीर समस्या बना हुआ है। आम महिलाओं के साथ न जानें कितनी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो इस बीमारी के दर्द से गुजर चुकी हैं। सोनाली बेंद्रे, मनीषा कोइराला, लीजा रे जैसी तमाम एक्ट्रेसे ने इस बीमारी को मात देकर बड़ी जीत हासिल की है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट:पायल जोशी

सदियों से कैंसर महिलाओं के लिये एक गंभीर समस्या बना हुआ है। आम महिलाओं के साथ न जानें कितनी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो इस बीमारी के दर्द से गुजर चुकी हैं। सोनाली बेंद्रे, मनीषा कोइराला, लीजा रे जैसी तमाम एक्ट्रेसे ने इस बीमारी को मात देकर बड़ी जीत हासिल की है। लेकिन अब इस लिस्ट में साउथ एक्ट्रेस हमसा नंदिनी का नाम भी शामिल हो गया है, जिन्हें स्तन कैंसर है, जिसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्ट्रांग मैसेज शेयर किया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hamsa Nandini (@ihamsanandini)

हमसा नंदिनी साउथ की जानी-मानी और पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। किसे पता था जो एक्ट्रेस हंसी-खुशी अपना जन्मदिन मना रही है, और वो आज सोशल मीडिया पर फैंस को ब्रेस्ट कैंसर होने की जानकारी देगी, और बताया जा रहा है के हमसा नंदिनी कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं।

बता दें सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये हमसा नंदिनी ने बताया कि वो कैसे इस गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं। वो लिखती हैं कि करीब 4 महीने पहले उन्हें अपने ब्रेस्ट पहले उन्हें अपने ब्रेस्ट में हल्की सी गांठ महसूस हुई। इस पल उन्हें पता चल गया था कि अब उनकी जिंदगी कभी पहले सी नहीं हो पायेगी। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि आज से 40 साल पहले उनकी मां की मृत्यु भी स्तन कैंसर की वजह से हुई थी, तब से वो एक डर के साये में जी रही थीं। एक्ट्रेस का डर उस वक्त सच साबित हुआ जब मेडिकल जांच में उनके ब्रेस्ट कैंसर की बात सामने आई।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hamsa Nandini (@ihamsanandini)

एक्ट्रेस ने बताया कि डॉक्टर के कहने पर उन्होंने Biopsy जांच कराई थी, जिसके बाद ये कंफर्म हो गया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। बताया जा रहा है अब तक 9 बार कीमोथेरेपी भी की जा चुकी है और एक्ट्रेस बहादुरी के साथ ये लड़ाई लड़ रही हैं। हमसा नंदिनी लिखती हैं कि वो इस को बीमारी उनके जीवन को परिभाषित नहीं करने  देंगी। हमसा लिखती हैं ‘मैं हंस कर ये लड़ाई लडूंगी और जीत कर दिखाउंगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...