: एक्ट्रेस पत्रलेखा और राजकुमार राव बुधवार रात चंडीगढ़ से शादी के बाद मुंबई लौट आए। नवविवाहितों का स्वागत लोगों जमकर कर किया। जैसे ही उन्होंने कैमरों के लिए पोज़ दिया, वही, पत्रलेखा को 'भाभीजी' कहकर संबोधित किया और एक्ट्रेस शरमाने लगी।
मुंबई: एक्ट्रेस पत्रलेखा और राजकुमार राव बुधवार रात चंडीगढ़ से शादी के बाद मुंबई लौट आए। नवविवाहितों का स्वागत लोगों जमकर कर किया। जैसे ही उन्होंने कैमरों के लिए पोज़ दिया, वही, पत्रलेखा को ‘भाभीजी’ कहकर संबोधित किया और एक्ट्रेस शरमाने लगी।
View this post on Instagram
दोनों को एयरपोर्ट पर जब स्पॉट किया गया तो राजकुमार राव ने पत्रलेखा का हाथ अपने हाथ में थामा हुआ था। इस दौरान पत्रलेखा ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि वहीं राजकुमार ने सफेद रंग का आउटफिट पहना हुआ था।
साल 2010 से राजकुमार राव और पत्रलेखा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। राजकुमार राव ने पत्रलेखा को सबसे पहले एक एड फिल्म में देखा था। वही दूसरी ओर पत्रलेखा ने राजकुमार को ‘लव सेक्स ओर धोखा’ फिल्म में देखा। जिसके बाद राजकुमार की छवि उनके सामने अच्छी नहीं बनी।
शायद किस्मत को दोनों को मिलाना ही था, साल 2014 में दोनों ने फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ में साथ काम किया। इस फिल्म से ही दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत हुई। 11 साल के रिश्ते के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।
राजकुमार ने लिखा ‘शादी होने के साथ ही राजकुमार ने अपनी शादी की तस्वीर सोशल माडिया पर शेयर करते हुए लिखा ‘आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद मैंने अपनी सबकुछ से शादी कर ली है, मेरी सोलमेट, मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरा परिवार। आज मेरे लिए इससे बड़ी कोई खुशी नहीं है कि मैं अब तुम्हारा पति कहलाऊंगा पत्रलेखा। हमेशा के लिए और सबसे परे..’