1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड के स्टार एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम का हुआ निधन, पढ़ें

बॉलीवुड के स्टार एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम का हुआ निधन, पढ़ें

वही, बॉलीवुड के स्टार एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन हो गया है। शिव कुमार ने मीनाक्षी सुंदरेश्वर, नेल पॉलिश, हिचकी, रॉकी हैंडसम, 2 स्टेट्स और कमीने जैसी कई हिट फिल्मों में अहम रोल अदा कर चुके।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

शिव कुमार सुब्रमण्यम  एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं।    जोकि मुख्य तौर से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। शिव कुमार अब तक कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। जिनमे हिचकी ,रिस्क आदि फिल्में शामिल हैं, शिव कुमार की हालिया रिलीज फिल्म हिचकी है।

 

वही, बॉलीवुड के स्टार एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन हो गया है। शिव कुमार ने मीनाक्षी सुंदरेश्वर, नेल पॉलिश, हिचकी, रॉकी हैंडसम, 2 स्टेट्स और कमीने जैसी कई हिट फिल्मों में अहम रोल अदा कर चुके। एक्टर शिव कुमार के निधन की जानकारी फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके दी है। हंसल मेहता ने ट्वीट करके शिव सुब्रमण्यम के निधन पर दुख जताया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि शिव कुमार का अंतिम संस्कार मुंबई के अंधेरी वेस्ट में सोमवार की सुबह किया जाएगा।

हंसल मेहता ने अपने ट्विटर हैंडल से शिव कुमार सुब्रमण्यम के निधन पर दो ट्वीट किए है। पहले ट्वीट में उन्होंने पहले केवल उनके निधन की जानकारी दी और उसके बाद उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें कई अहम बातें लिखी थी। तो चलिए देखते है हंसल मेहता ने शिव कुमार सुब्रमण्यम ने को लेकर क्या लिखा हैं।

उन्होंने लिखा, ‘बहुत ज्यादा दु:ख के साथ आपको सूचित करना चाहता हूं कि इंसान के रूप में रही सबसे प्रतिष्ठित और महान आत्माओं में से एक – हमारे प्यारे शिव सुब्रह्मण्यम हमें छोड़कर चले गए हैं।’ हंसल मेहता ने लिखा, ‘वह अविश्वसनीय रूप से टैलेंटेड थे, उन्हें व्यक्तिगत रूप से और साथ ही प्रोफेशनल रूप से बहुत प्यार और सम्मान मिला था।

शिव कुमार सुब्रमण्यम के निधन के बाद से बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने ट्वीट करके एक्टर के निधन पर उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है। आपको बता दें कि शिव कुमार सुब्रमण्यम लंबे वक्त से कैंसर से पीड़ित थे। आज वो दुनिया को अलविदा कह हए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...