1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शुरू हो गई मेहंदी सेरिमनी! पढ़ें पूरी खबर..

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शुरू हो गई मेहंदी सेरिमनी! पढ़ें पूरी खबर..

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरिमनी शुरू हो गई है। मुंबई के पाली हिल स्थित वास्तु अपार्टमेंट में यह सेरेमनी पूरी होनी है। करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और अयान मुखर्जी समेत तमाम मेहमान वास्तु अपार्टमेंट पहुंच चुके हैं। बाकी मेहमान भी धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी शुरू हो गई है। मुंबई के पाली हिल स्थित वास्तु अपार्टमेंट में यह सेरेमनी पूरी होनी है। करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और अयान मुखर्जी समेत तमाम मेहमान वास्तु अपार्टमेंट पहुंच चुके हैं। बाकी मेहमान भी धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं।

लोग हमेशा से ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते थे। फिलहाल तो दोनों की शादी की डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल आज अपनी शादी का आधिकारिक ऐलान सोशल मीडिया के जरिए कर सकता है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेहंदी सेरिमनी शुरू हो चुकी है। मेहमानों के RK हाउस पहुंचने के साथ ही खबर आ रही है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेहंदी सेरिमनी शुरू हो चुकी है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरिमनी में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गय है। करीना कपूर और करिश्मा कपूर रणबीर कपूर के घर पहुंच चुके हैं और ‘ब्रह्मास्त्र’ के निर्देशक अयान मुखर्जी, आदर जैन और नीतू कपूर भी RK हाउस पहुंच चुकी हैं।

आलिया भट्ट के घर पर भी सजावट पूरी हो चुकी है और इसी बीच खबर ये भी आ रही है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज अपनी शादी का आधिकारिक रूप से ऐलान करेंगे। खबर है कि आज सोशल मीडिया के जरिए कपल वेडिंग का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकता है।

रणबीर कपूर के अपार्टमेंट के बाहर पुलिस की टीम पहुंच चुकी है। यहां पर पुलिस सुरक्षा के सभी इंतजाम का जायजा लेने पहुंची है। साथ ही सभी पैपराजी को चेतावनी दी गई है कि वह तस्वीरों को क्लिक करने के लिए किसी की गाड़ी को ब्लॉक ना करें।

कुछ देर पहले ही नीतू कपूर को वास्तु अपार्टमेंट के बाहर देखा गया है। इस दौरान नीतू के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है। नीतू कपूर को इस दौरान धानी रंग के सूट में स्पॉट किया गया। नीतू कपूर की ही कार में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर भी पूरे परिवार के साथ वास्तु अपार्टमेंट पहुंच चुकी हैं। बता दें कि आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी वास्तु अपार्टमेंट में ही होनी है। इस बिल्डिंग में रणबीर और आलिया दोनों के ही फ्लैट हैं।

इससे पहले रणबीर कपूर के घर में गणेश पूजा होनी है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के खास दोस्त और डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है कि दोनों अपने रिश्ते के अगले पड़ाव पर कदम रखने जा रहे हैं। अयान मुखर्जी ने फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने केसरिया की झलक शेयर करते हुए रणबीर और आलिया को बधाई दी है।

आलिया और रणबीर के शादी का रिसेप्शन मुंबई के ताज महल पैलेस या ग्रैंड हयात होटल में होगा। यहां वेन्यू पर सुरक्षा की जिम्मेदारी मुंबई की बेस्ट सिक्यॉरिटी फोर्स 9/11 एजेंसी पर सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि इस एजेंसी के 200 बाउंसर्स शादी में रहेंगे. वहीं ग्रैंड वेडिंग की थीम के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि रणबीर और आलिया की शादी   की थीम पेस्टल रंग की होने वाली है, इसलिए उनकी शादी का जोड़ा भी पेस्टल कलर का ही होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...