रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन के लिए चेन्नई में ऑक्शन चल रहा है। 8 फ्रेंचाइजी में कुल 164 भारतीय खिलाड़ी, 125 विदेशी खिलाड़ी और एसोसिएट नेशंस के 3 खिलाड़ी निलामीं के लिए उपल्ब्ध हैं। इस नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स CSK, दिल्ली कैपिटल DC, पंजाब किंग्स PBKS, कोलकाता नाइट राइडर्स KKR, मुंबई इंडियंस MI, राजस्थान रॉयल्स RR, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर RCB और सनराइजर्स हैदराबाद SRH भाग ले रही हैं।
दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने आईपीएल इतिहास को ही बदल कर रख दिय़ा है। आपको बता दें कि आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस बनें। मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदने में 16.25 करोड़ खर्च कर दिए। मॉरिस को खरीदने में फ्रेंचाइजियों में कड़ी टक्कर देखने को मिली। पांजाब किंग्स ने 16 करोड़ तक मॉरिस के लिए बोली लगाई। लेकिन अंत में राजस्थान ऱॉयल्स ने मॉरिस को 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीद लिया।
इसके साथ ही मॉरिस ने युवराज सिंह का भी रिकार्ड तोड़ दिया। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने साल 2015 में युवराज सिंह 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। जिसकों मॉरिस ने इस साल के आईपीएल में ऑक्शन में तोड़ दिया है। मॉरिस के आईपीएल करियर की बात करें तो आलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 70 मैचों में 80 विकेट अपने नाम किये हैं। जबकि 44 पारियों में 551 रन बल्ले से भी बनाये हैं। मॉरिस आईपीएल में 30 छक्के भी जड़े हैं।
क्रिस मॉरिस ने 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। उनके इस आलराउंडर प्रदर्शन के कारण रजस्तान रॉयल्स ने इतने मोटे रकम में खरीदा है