1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पहले टेस्ट को लेकर चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने इस बात को बताया महत्वपूर्ण, पढ़िए

पहले टेस्ट को लेकर चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने इस बात को बताया महत्वपूर्ण, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पहले टेस्ट को लेकर चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने इस बात को बताया महत्वपूर्ण, पढ़िए

भारत के स्पिनर कुलदीप यादव ने पहले टेस्ट को लेकर बहुत ही महत्वपूर्ण बात कही है। कुलदीप ने पहले डे-नाईट टेस्ट में स्पिन गेंदबाजी को भी अहम बताया है। कुलदीप का मानना है कि रात की रोशनी में स्पिनरों को समझना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल होता है।

कुलदीप ने कहा – ” मेरा मानना है कि रात में स्पिनरों की गेंदों को समझना मुश्किल होता है क्योंकि स्पिनर अलग-अलग वैरीएशन का उपयोग करते हैं और ऐसे में गेंद की सिलाई की स्थिति का अनुमान लगाना आसान नहीं होता है। यह हमारे लिये फायदे वाली बात है। ”

उन्होंने आगे कहा – ” मुझे भारत के बाहर गुलाबी गेंद से मैच खेलने का अनुभव नहीं है, इसलिए यह देखना रोमांचक होगा कि इस मैच में खेल कैसे आगे बढ़ता है। यह कहना सही नहीं होगा कि ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में स्पिनरों का दबदबा नहीं रहेगा। ऐसे कई वाकये हैं जबकि स्पिनरों ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया है। यह पूरी तरह से इस पर निर्भर करता है कि आप परिस्थितियों से कितनी जल्दी तालमेल बिठाते हो। ”

कुलदीप ने कहा – ” हमने हाल में काफी टी-20 क्रिकेट खेली है। टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए संयम बनाये रखने की जरूरत होती है। मानसिक दृढ़ता काफी महत्वपूर्ण होती है। छोटे प्रारूप से लंबे प्रारूप में खेलने पर आप कई चीजों को जल्दी जल्दी आजमाने की कोशिश करते हो। टेस्ट क्रिकेट में विकेट आसानी से नहीं मिलते इसलिए धैर्य रखना महत्वपूर्ण होता है। ”

पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर कुलदीप ने कहा – ” हमने पिछली बार अच्छा प्रदर्शन किया था और इसलिए हम सीरीज जीते थे। अगर हमारे अच्छा प्रदर्शन करते हैं और बल्लेबाज भी पिछली बार की तरफ खेलते हैं तो हम इस बार भी जीतेंगे। ”

आपको बता दें कि कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 2 टेस्ट मैच ही खेले हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...