1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सीहोर दौरे परः आष्टा में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सीहोर दौरे परः आष्टा में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में होंगे शामिल

लाड़ली बहनों को 'लाड़ली बहना योजना' की राशि का अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम किया जाएगा वहीं मुख्यमंत्री भव्य 'रोड शो' भी करेंगे।

By: Naredra 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सीहोर दौरे परः आष्टा में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में होंगे शामिल

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित ‘महिला सशक्तिकरण सम्मेलन’ में शामिल होंगे।  डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित ‘महिला सशक्तिकरण सम्मेलन’ में लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना योजना की राशि का अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम किया जाएगा वहीं मुख्यमंत्री भव्य ‘रोड शो’ भी करेंगे।

‘लाडली बहना योजना’ की 35वीं किस्त करेंगे अंतरण

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ‘लाडली बहना योजना’ की 35वीं किस्त के रूप में 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में ₹1500 की बढ़ी हुई राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री सीहोर जिले के लिए ₹184 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...