1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. चेन्नई की शानदार जीत, जानिए प्वाइंट टेबल में क्या हुआ बदलाव

चेन्नई की शानदार जीत, जानिए प्वाइंट टेबल में क्या हुआ बदलाव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चेन्नई की शानदार जीत, जानिए प्वाइंट टेबल में क्या हुआ बदलाव

आईपीएल 2020 के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हरा दिया। इस सीज़न में चेन्नई की यह तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्वाइंट टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की यह इस सीज़न में पांचवीं हार है। इस हार के बाद वो प्वाइंट टेबल में पांचवें नंबर पर खिसक गई है।

Image

टूर्नामेंट के हाफ स्टेज में अब तक मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार प्रदर्शन किया है। भले ही इन तीनों टीमों के अंक बराबर हैं, लेकिन नेट रन रेट की वजह से मुंबई पहले, दिल्ली दूसरे और बैंगलोर तीसरे नंबर पर है।

मुंबई ने इस सीज़न में अब तक पांच मैचों में जीत दर्ज की है और उसका नेट रन रेट +1.327 का है। वहीं दिल्ली ने भी अभी तक पांच मैच ही जीते हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट +1.038 का है। आरसीबी का नेट रन रेट निगेटिव में है। हालांकि, उसने भी इस सीज़न में अब तक पांच मैचों में जीत दर्ज की है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस सीज़न में अब तक सात मैच खेले हैं, जिसमें से चार मैचों में उसे जीत मिली है। टीम प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर है। हालांकि, उसका नेट रन रेट निगेटिव में ही है।

Image

वहीं राजस्थान रॉयल्स तीन मैच जीतने के बावजूद सातवें नंबर पर है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भले ही ताजा प्वाइंट टेबल में पांचवें नंबर पर है। लेकिन उसका नेट रन रेट प्लस में है। इसके अलावा केएल राहुल की किंग्स इलेवन पंजाब दो प्वाइंट के साथ आठवें नंबर पर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...