आईपीएल में अपना पहला ही मैच जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स अंकतालिका में अंतिम पायदान पर है।
आईपीएल 2020 में अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर काबिज चेन्नई सुपरकिंग्स का आज मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। अगर आज का चेन्नई हार जाती है तो उसका सफर आईपीएल में खत्म हो जाएगा।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद स्वीकार किया कि ये सफर उनके लिए शायद खत्म हो चुका है। चेन्नई की टीम अगर अपने बचे हुए चारों मैच जीत ले तो भी वह 12 अंक हासिल कर सकती है। तो ऐसे में चेन्नई के लिए आज का मुकाबला करो या मारो का है। अगर आज चेन्नई जीत भी जाती है तो आगे का सफर आसान नहीं होगा।
आज के मुकाबले की बात करें तो आज चेन्नई का सामना मुंबई से होगा। चार बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस शानदार फार्म में हैं। जसप्रीत बुमराह, राहुल चहर और ट्रेंट बोल्ट घातक गेंदबाज़ी से चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों के लिये बड़ी चुनौती बन सकते हैं।
चेन्नई के बल्लेबाज़ों का लगातार ख़राब प्रदर्शन जारी है। फॉफ डु प्लेसिस को छोड़ दें तो धोनी भी अन्य खिलाड़ियों की तरह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। साथ ही मुंबई इंडियंस के पास क्विंटन डि कॉक अच्छी फार्म में हैं जिन्होंने इस आईपीएल में अब तक 3 पचासे लगाए हैं। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने भी मुंबई इंडियंस के लिए काफी अच्छा खेला है।
अगर मुकाबला मुंबई जीतती है तो वह प्लेऑफ में जगह पक्का करने के और करीब आ जाएगी साथ ही अंकतालिका में टॉप पर आ जाएगी। वहीं अगर चेन्नई जीतती है तो चेन्नई को 2 अंकों का इजाफा होगा।