1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. चेन्नई ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी, पढ़े

चेन्नई ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चेन्नई ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी, पढ़े

चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 29वें मैच में हैदराबाद के खिलाफ जो जीत हासिल की वो एतिहासिक रही। सीएसके ने इस इस लीग में हैदराबाद पर अपनी 10वीं जीत दर्ज की और इस जीत के साथ ही एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Image

सीएसके इस लीग की पहली ऐसी टीम बन गई जिसने एक्टिव सभी टीमों के खिलाफ 10 या उससे ज्यादा बार जीत दर्ज की है। आइपीएल की किसी भी अन्य टीम ने ऐसा कमाल अब तक तो नहीं किया है।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स ने ये कमाल एम एस धौनी की कप्तानी में की क्योंकि शुरुआत से लेकर अब तक वही इस टीम को लीड करते आए हैं। हैदराबाद को छोड़कर सीएसके ने हर टीम के खिलाफ 10 से ज्यादा जीत दर्ज की है।

दिल्ली और बैंगलोर के विरुद्ध इस टीम ने सबसे ज्यादा 15-15 जीत दर्ज की है तो वहीं राजस्थान के खिलाफ इसकी संख्या 14 है। पंजाब के खिलाफ इस टीम ने 13 जीत हासिल की है तो केकेआर के खिलाफ भी इसकी संख्या इतनी ही है। मुंबई के खिलाफ सीएसके ने अब तक 12 मैचों में जीत हासिल की है।

Image

सीएसके को हैदराबाद के खिलाफ जीत की सख्त जरूरत थी। ये इस टीम का 8वां लीग मुकाबला था और तीसरी जीत रही। इससे पहले के 7 मैचों में सीएसके को 5 मैचों में हार मिली थी। इस मुकाबले के दौरान कप्तान माही बेहद एक्टिव नजर आए। वो लगभग हर गेंदबाजों से गेंदबाजी के दौरान बातचीत करते दिखे और बेहतरीन रणनीति के साथ 167 रन को डिफेंड किया। इस मैच में सीएसके को 20 रन से जीत मिली और इसके बाद सीएसके का मनोबल जरूर बढ़ेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...