1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मुंबई के खिलाफ ख़राब प्रदर्शन पर चेन्नई कोच फ्लेमिंग बोले हम सही पायदान पर हैं

मुंबई के खिलाफ ख़राब प्रदर्शन पर चेन्नई कोच फ्लेमिंग बोले हम सही पायदान पर हैं

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग कहा है कि मुंबई इंडियंस के हाथों मिली 10 विकेट की हार के बाद टीम में काफी निराशा है, लेकिन टीम इस सीजन में जिस तरह खेली है, उससे वह तालिका में सबसे नीचे रहने की ही हकदार है।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को आईपीएल-13 में तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 10 विकेट से हराया था। यह चेन्नई की आईपीएल इतिहास में पहली 10 विकेट से हार थी।

मैच खत्म होने क बाद कोच स्टीफन फ्लेमिंग बोले मुंबई इंडियंस से मिली हार पूरे सीजन का लक्षण था जोकि पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि चेन्नई अंक तालिका में सबसे नीचे रहने के ही हकदार है। फ्लेमिंग ने कहा, ” यह एक बेहद निराशाजनक और हैरान करने वाला सीजन है। बहुत सारी चीजें करने की कोशिश की गई थी, लेकिन हम एकजुट होकर सही प्रदर्शन नहीं कर सके। ”

सीजन की शुरुआत से पहले एक खिलाड़ी को खोना, एक से अधिक ओवर होना या कई विकेट गंवाना। यह एक टीम से हो सकता है। हमारे पास व्यक्तिगत संख्या नहीं है और इसलिए अंक तालिका में हमारा स्थान शायद सही है।

मुंबई के खिलाफ ख़राब बल्लेबाज़ी पर कोच बोले ये अब तक का सबसे खराब पावर प्ले था। इतनी जल्दी विकेट गंवाने से मैच हमारे लिए पावर प्ले में ही खत्म हो गया था। इस तरह की बल्लेबाजी देखना काफी कठिन था। हमारी टीम में कुछ युवा खिलाड़ी थे, जिनके पास खुद को साबित करने का मौका था लेकिन वो काम नहीं आया।

आपको बता दें कि चेन्नई ने पॉवरप्ले में 24 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...