1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. सीईओ काशी विश्वनाथन बोले धोनी ही रहेंगे 2021 में CSK के कप्तान

सीईओ काशी विश्वनाथन बोले धोनी ही रहेंगे 2021 में CSK के कप्तान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीईओ काशी विश्वनाथन बोले धोनी ही रहेंगे 2021 में CSK के कप्तान

विश्वनाथन ने कहा – उन्हें पूरा भरोसा है कि 2021 में धोनी ही टीम की कप्तानी करेंगे। उनकी कप्तानी में टीम ने तीन बार खिताब जीता है। यह पहला सीजन है, जब टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई है।

ऐसी कोई टीम नहीं है, जिसका प्रदर्शन आईपीएल में चेन्नई की तरह रहा हो। एक खराब सीजन का मतलब यह नहीं है कि हम सबकुछ बदल दें।

चेन्नई ने अपने पिछले मुकाबले में बैंगलोर को 8 विकेट से हराया था। उसी दिन राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हराया। राजस्थान की जीत के साथ ही चेन्नई की प्लेऑफ में जाने की संभावना पूरी तरह से खत्म हो गई।

चेन्नई ने इस सीजन में खेले 12 मैचों में से 8 मैच में हारी है। चार मैचों में चेन्नई को जीत हासिल हुई है।

इस साल चेन्नई का प्रदर्शन अगर बोला जाए तो बहुत ही बेकार रहा है। धोनी ने अभी तक 12 मैचों में 199 रन ही बनाए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...