दुनिया के महान फुटबॉलर लियोन मेसी ने आज 24 जून को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। अर्जेंटीना और बार्सिलोना के इस दिग्गज स्ट्राइकर को दुनियाभर से बधाई संदेश मिले। इस दौरान बांग्लादेश में अपने चहेते खिलाड़ी का जन्मदिन बनाना कुछ युवकों को भारी पड़ गया।
भारत से सटे इलाके दमुरहुदा में एक कैफे में छापा मारा गया, जहां 17 से 32 वर्ष की आयु के 15 लोग मेसी का बर्थडे मना रहे थे। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां सभी पर 100 टका (लगभग 90 रुपये) तो कैफे मालिक को पांच हजार भारतीय रुपये जुर्माना लगा कर छोड़ा गया।
फुटबॉल बांग्लादेश में काफी लोकप्रिय है। जहां पार्टी आयोजित की गई थी उस ओल्ड टाउन कॉफी हाउस के मालिक जाहिदुल आलम ने बताया कि मैं उन्हें घर नहीं भेज सकता था क्योंकि सभी लड़के मेसी के जन्मदिन को लेकर बहुत उत्साहित थे।