1. हिन्दी समाचार
  2. एजुकेशन
  3. CBSE Board New Date Sheet 2021: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में सीबीएसई ने किया बड़ा बदलाव

CBSE Board New Date Sheet 2021: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में सीबीएसई ने किया बड़ा बदलाव

By: Amit ranjan 
Updated:
CBSE Board New Date Sheet 2021: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में सीबीएसई ने किया बड़ा बदलाव

नई दिल्ली : सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा को लेकर सभी विद्यार्थी जोरों-शोरों के साथ तैयारी कर रहे थे, जिसे लेकर उन्होंने अपनी डेली रूटीन भी तैयारी कर ली है। इसी बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट में बड़ा बदलाव किया हैं। आपको बता दें कि बोर्ड ने नई तारीखों की जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

बता दें कि सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से 1 जून के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं अगर हम नई डेटशीट का बात करें तो, नये डेटशीट के अनुसार 12वीं के फिज़िक्स और अप्लाइड फिज़िक्स जैसे एग्ज़ाम जो पहले 13 मई को होने थे वो अब 8 जून को आयोजित किए जाएंगे। गणित का एग्ज़ाम जो पहले 1 जून को होनी थी अब वो 31 मई को होगी। वहीं 12वी की जो परीक्षाएं 11 जून को खत्म होने वाली थी, वो अब 14 जून खत्म होगी।

अगर हम 10वीं की बात करें तो, 10वीं की गणित की परीक्षा जो पहले 21 मई को होनी थी अब उसे आगे बढ़ाकर 2 जून कर दिया गया है। 21 मई को गणित की जगह साइंस और 2 जून को गणित की परीक्षा होगी। आपको बता दें कि इस बार बोर्ड की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी और 7 जून को 10वीं की परीक्षाएं खत्म होंगी।

10वीं की पूरी नई डेटशीट देखने के लिए यहां क्लिक करें

12वीं की पूरी नई डेटशीट देखने के लिए यहां क्लिक करें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...