1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति खबरें

राजनीति खबरें (Politics News in Hindi)

ऐतिहासिक लाल चौक पर शान से लहराया तिरंगा, कश्मीरियों में रहा जबरदस्त उत्साह

ऐतिहासिक लाल चौक पर शान से लहराया तिरंगा, कश्मीरियों में रहा जबरदस्त उत्साह

देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर करीब 32 साल बाद लाल चौक का नजारा देखने लायक रहा। आतंकी हमलों की आशंका से बेखौफ कश्मीर की जनता तिरंगा लहराते रहे। श्रीनगर का लाल चौक तिरंगों से पटा रहा। इसके अलावा कश्मीर के बाजारों में भी काफी रौनक देखने को मिली। तिरंगे के रंग में रंगे श्रीनगर में लोगों का गजब का उत्साह देखने को मिला।

RNI News

पीएम ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, बोले- दिख रही है रिफॉर्म, परफॉर्म व ट्रांसफॉर्म की ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर तिरंगा फहराया। प्रधानमंत्री ने लाल किले पर 10वीं बार झंडा फहराने के बाद अपने संबोधन में देशवासियों को बधाई दी। PM ने मणिपुर हिंसा, रिफॉर्म्स पर बात की। साथ ही अपनी सरकार के काम का 10 साल का हिसाब दिया। उन्होंने कहा कि 2014 में और 2019 में आपने मजबूत सरकार फॉर्म की, तो मोदी में रिफॉर्म

रोहिंग्याओं व अवैध घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, नूंह में अवैध बनी झुग्गियों पर चला बुलडोजर

रोहिंग्याओं व अवैध घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, नूंह में अवैध बनी झुग्गियों पर चला बुलडोजर

मेवात-नूंह में हुए दंगों के बाद अब पुलिस-प्रशासन नींद से जागा है। पुलिस ने दंगों की शुरुआती जांच के बाद नूंह में रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तावडू रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया है। जांच के दौरान सामने आया है कि यह सभी लोग हिंसा में शामिल थे।

कश्मीर के लिए शुभ संकेत, 30 साल बाद निकला मुहर्रम का जुलूस, उपराज्यपाल हुए शामिल

कश्मीर के लिए शुभ संकेत, 30 साल बाद निकला मुहर्रम का जुलूस, उपराज्यपाल हुए शामिल

श्रीनगर में करीब 30 साल के बाद शिया समुदाय ने शनिवार को गुरुबाजार से डलगेट मार्ग पर मुहर्रम जुलूस निकाला। इस जुलूस में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर में मुहर्रम के जुलूस में शामिल हुए। साथ ही सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जुलूस निकालने की अनुमति दी थी। जिसके बाद समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। इस बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन, पीएम बोले- देश की तकदीर बदल सकती है शिक्षा

अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन, पीएम बोले- देश की तकदीर बदल सकती है शिक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों के लिए धनराशि की पहली किस्त जारी की। बता दें कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीन साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ प्रगति मैदान के भारत मंडप पहुंचे थे।

जेपी नड्डा ने किया नई टीम का ऐलान, देखिये किसे मिली जगह…

जेपी नड्डा ने किया नई टीम का ऐलान, देखिये किसे मिली जगह…

लोकसभा चुनाव और पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने केंद्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम में कुल 38 नाम शामिल हैं। इस टीम को बनाने में बीजेपी ने नए और पुराने चेहरों का समन्वय स्थापित किया है। घोषणा के मुताबिक बीएल संतोष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बने रहेंगे।

द्रास में पाकिस्तान पर बरसे रक्षा मंत्री, बोले- जरूरत पड़ी तो LoC करेंगे पार

द्रास में पाकिस्तान पर बरसे रक्षा मंत्री, बोले- जरूरत पड़ी तो LoC करेंगे पार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कारगिल विजय दिवस के मौके पर पाकिस्तान पर जमकर बरसे। उन्होंने लद्दाख के द्रास में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अपने सम्मान और गरिमा को बनाए रखने के लिए नियंत्रण रेखा को पार करने के लिए तैयार है। उन्होंने देश के नागरिकों की आह्वान किया कि ऐसी स्थिति में सैनिकों का समर्थन करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि करगिल युद्ध

संसद में मणिपुर मुद्दे पर रार, विपक्ष ने सदन में दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

संसद में मणिपुर मुद्दे पर रार, विपक्ष ने सदन में दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

मणिपुर में हिंसा मामले को लेकर मॉनसून सत्र में हंगामा जारी है। विपक्ष मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदन में बयान और विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा है। जबकि सरकार गृहमंत्री अमित शाह के जवाब के साथ अल्पकालिक चर्चा के लिए तैयार है। ऐसे में संसद के दोनों सदनों में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। मणिपुर हिंसा के मामले में कांग्रेस

डोभाल का चीन को कड़ा संदेश, चीनी राजनयिक से बोले- भरोसा टूटा है

डोभाल का चीन को कड़ा संदेश, चीनी राजनयिक से बोले- भरोसा टूटा है

दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में ब्रिक्‍स देशों के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सम्‍मेलन में NSA अजित डोभाल ने चीन के वांग यी से मुलाकात कर कड़ा संदेश दिया है। वांग के साथ मुलाकात में डोभाल ने उन्‍हें स्‍पष्‍ट कर दिया कि वास्‍तविक नियंत्रण रेखा पर जो स्थिति है उसकी वजह से आपसी भरोसा कम हुआ है।

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा-2 की तैयारी, यूपी में राहुल-अखिलेश फिर दिखेंगे साथ

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा-2 की तैयारी, यूपी में राहुल-अखिलेश फिर दिखेंगे साथ

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा-2 उत्तर प्रदेश में जल्द शुरू होने वाली है। 80 लोकसभा वाले इस प्रदेश में राहुल की 20 से 25 दिन यात्रा निकालने की तैयारी है। यात्रा में, प्रियंका गांधी के अलावा उनके साथ विपक्ष के बड़े चेहरे अखिलेश यादव, जयंत चौधरी और तेजस्वी यादव भी नजर आ सकते हैं। यात्रा में ज्यादातर फोकस पश्चिमी यूपी पर रहेगा। इसके जरिए कांग्रेस लोकसभा की 27 सीटों

राजनाथ सिंह ने विपक्षी नेताओं से फोन पर की बात, संसद चलने का किया आग्रह

राजनाथ सिंह ने विपक्षी नेताओं से फोन पर की बात, संसद चलने का किया आग्रह

उन्होंने कहा कि हम संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं। मणिपुर की घटना निश्चित रूप से एक बहुत ही गंभीर मामला है और स्थिति की गंभीरता को महसूस करते हुए प्रधानमंत्री ने खुद कहा है कि राज्य में जो हुआ उससे पूरा देश को शर्मिंदा है है।

मणिपुर पर संसद में संग्राम, अमित शाह बोले- हम चर्चा के लिए तैयार

मणिपुर पर संसद में संग्राम, अमित शाह बोले- हम चर्चा के लिए तैयार

संसद के मॉनसून सत्र का तीसरा दिन भी हंगामें की भेंट चढ़ गया। मणिपुर के मुद्दे पर संसद में जमकर हंगामा हुआ। सरकार की ओर से कहा गया कि जब वह चर्चा के लिए तैयार है तो फिर विपक्ष इससे भाग क्यों रहा है। वहीं विपक्ष अड़ा हुआ है कि पीएम मोदी सदन में बयान दें। संसद में जारी हंगामे के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाला। लोकसभा

मीडिया के सामने रो पड़े विधायक, मार्शलों ने राजेंद्र गुढ़ा को सदन से बाहर निकाला

मीडिया के सामने रो पड़े विधायक, मार्शलों ने राजेंद्र गुढ़ा को सदन से बाहर निकाला

गहलोत मंत्रिमंडल से बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के विधानसभा पहुंचते ही जमकर हंगामा हुआ। गुढ़ा विधानसभा में एक लाल डायरी लेकर पहुंचे थे और स्पीकर के सामने डायरी लहराने लगे। गुढ़ा यहीं नहीं रुके उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल का माइक नीचे कर दिया। जिसके बाद कांग्रेस विधायक रफीक और गुढ़ा के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद स्पीकर ने मार्शल बुलाकर उन्हें सदन से निकलवा दिया। सदन

ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे पर रोक, SC ने मुस्लिम पक्ष को HC जाने को कहा

ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे पर रोक, SC ने मुस्लिम पक्ष को HC जाने को कहा

ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व विभाग के वैज्ञानिक सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि 26 जुलाई को शाम 5 बजे तक कोई सर्वे न किया जाए। साथ ही कोर्ट ने इस मामले में मुस्लिम पक्ष से हाई कोर्ट जाने को कहा है। सर्वे पर रोक लगाने का आदेश आने तक करीब चार घंटे की कार्यवाही हो चुकी थी। इसके बाद मामले

चाचा-भतीजे में उभरा अंतर्विरोध, हाजीपुर लोकसभा सीट बनी प्रतिष्ठा

चाचा-भतीजे में उभरा अंतर्विरोध, हाजीपुर लोकसभा सीट बनी प्रतिष्ठा

बिहार में हाजीपुर लोकसभा सीट चिराग पासवान और चाचा पशुपति पारस के बीच प्रतिष्ठा बन गई है। चाचा पारस के सीट के लिए अड़ जाने पर चिराग ने प्रतिक्रिया दी है। चिराग ने कहा कि आप जब किसी गठबंधन का हिस्सा होते हैं तो गठबंधन की मर्यादा यह कहती है कि तमाम बातें गठबंधन के भीतर तय होती है और अगर गठबंधन के तमाम घटक दल विवाद उत्पन्न करेंगे यह