17 दिसंबर से इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओपनिंग जोड़ी को लेकर काफी चर्चा है। कई दिग्गज खिलाड़ी युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की को बर्न्स की जगह खिलाने की सलाह दे रहे हैं।
जो बर्न्स इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, जबकि विल पुकोवस्की ने शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में लगातार दो दोहरे शतक समेत काफी रन बनाए हैं। उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 255 रन बनाने के बाद वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 202 रनों की पारी खेली। सत्र की शुरूआत में टीम से बाहर के बाद भी सिर्फ तीन पारियों में 495 रन के साथ मौजूदा टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर हैं।
टिम पेन ने कहा डेविड वार्नर के साथ बर्न्स ही पारी की शुरूआत कर सकते हैं। उन्होंने कहा – ” बर्न्स ने पिछले साल अच्छा प्रदर्शन किया था। उसकी और वार्नर की साझेदारी टीम के लिये जरूरी है। उन्होंने पिछले साल हमें अच्छी शुरूआत दिलाई। बर्न्स फार्म में नहीं है लेकिन हमें पता है कि वह कितना उपयोगी है। उसका टेस्ट क्रिकेट में औसत 40 के करीब है और मैं चाहता हूं कि वह पारी की शुरूआत करें। ”