1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ऑस्ट्रेलिया की जीत से फूले नहीं समा रहे कप्तान टिम पेन, पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया की जीत से फूले नहीं समा रहे कप्तान टिम पेन, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऑस्ट्रेलिया की जीत से फूले नहीं समा रहे कप्तान टिम पेन, पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ऑस्ट्रेलिया की जीत से फूले नहीं समा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को आठ विकेट से हराकर टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट अपने नाम कर लिया है और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम ने कहा मैने इसकी उम्मीद नहीं की थी।

पेन ने कहा – ” नहीं, मैंने आज सुबह ही मीडिया में कहा था कि दोनों गेंदबाजी आक्रमणों के पास तेजी से विकेट लेने की क्षमता है, लेकिन मैंने इतनी जल्दी की उम्मीद नहीं की थी। जब हमारे खिलाड़ी रणनीति को पूरी तरह से लागू करते हैं और विकेट से कुछ मदद मिल सकती है तो हम यह कर सकते हैं। ”

पेन ने अपनी पारी खेली गई 73 रनों की पारी पर कहा – ” टीम के लिए यह जरूरी था कि वह टोटल के पास पहुंचे। हमने जिस तरह से गेंदबाजी की वो शानदार है, लेकिन हमारी बल्लेबाजी वैसी नहीं रही जिस तरह की हमें उम्मीद थी। ”

पेन ने पहली पारी में नाबाद 73 रन बनाए थे, जिसके कारण आस्ट्रेलिया किसी तरह 191 रनों के कुल स्कोर तक पहुंच सकी थी।

आपको बता दें कि भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले डे-नाईट टेस्ट में आठ विकेट से हारा था। भारत की दूसरी पारी मात्र 36 रनों पर सिमट गई थी। जोकि अब तक का एक पारी में भारत का सबसे कम स्कोर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...