मुंबई के खिलाफ हार के बाद दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश हैं। मैच के बाद उन्होंने कहा मैं टीम के बार मैं कुछ नेगेटिव नहीं कहना चाहता हूँ।
श्रेयस अय्यर बोले – ” काफी मुश्किल। मैं टीम के बारे में कुछ नकारात्मक नहीं कहना चाहता, लेकिन आगे जाने के लिए जरूरी है कि हम मजबूत मानसिकता के साथ वापसी करें। हमने जब दो विकेट ले लिए थे और वह 13-14 ओवरों में 110 रन पर थे तब हम अच्छी स्थिति में थे। यह वो मौका था जहां हमें फायदा उठाना था। इस विकेट पर हम 170 रनों का लक्ष्य हासिल कर सकते थे। जीत और हार खेल का एक हिस्सा है। इसमें हर दिन आपका नहीं हो सकता है। ”
आपको बता दें कि मुंबई के नियमित अंतराल में विकेट गिरने के बावजूद क्विंटन डिकॉक ने 25 गेंदों पर 40, सूर्यकुमार यादव ने 38 गेंदों पर 51 रन, ईशान किशन ने 30 गेंदों पर नाबाद 55 और डैथ ओवरों में धमाल मचाने वाले हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों पर पांच छक्कों की मदद से नाबाद 37 बनाकर दिल्ली के सामने 201 रनों का टारगेट रखा।
दिल्ली की टीम मार्कस स्टोइनिस के 46 गेंदों पर 65 और अक्षर पटेल के 33 गेंदों पर 42 रनों की पारी के बाद भी जीत हासिल नहीं कर पाई। दिल्ली का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। वह दूसरे क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगा। अगर दिल्ली जीतता है तो फाइनल में फिर मुंबई से मुकाबला होगा।