1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2021: कप्तान सैमसन ने नहीं दी स्‍ट्राइक, सबसे महंगे विदेशी प्‍लेयर क्रिस मॉरिस का ऐसे बना मुंह, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

IPL 2021: कप्तान सैमसन ने नहीं दी स्‍ट्राइक, सबसे महंगे विदेशी प्‍लेयर क्रिस मॉरिस का ऐसे बना मुंह, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2021: कप्तान सैमसन ने नहीं दी स्‍ट्राइक, सबसे महंगे विदेशी प्‍लेयर क्रिस मॉरिस का ऐसे बना मुंह, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन का चौथा मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सोमवार को खेला गया। दोनो टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में पूरा रोमांच ला दिया था। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी का न्योता पाकर बल्लेबाजी करने आई पंजाब किंग्स ने 6 विकेट के नुकसान 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

पंजाब की तरफ से कप्तान केएल राहुल ने शानदार शुरुआत की,उन्होने 50 गेंद में ताबड़तोड़ अंदाज में 91 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होने 7 चौका और 5 छक्का जड़ा। इसके साथ ही मध्यक्रम में क्रिस गेल की 40 रन और दीपक हूडा की 64 रनों की बदौलत टीम ने 221 रनों का विशाल लक्ष्य राजस्थान की टीम को दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत खराब रही, सलामीं बल्लेबजी करने आये बेन स्टोक्स बिना खाता खोले ही पवेलिय वापस लौट गये। वहीं दूसरे सलामीं बल्लेबाज मनन वोहरा भी 12 रनों की निजी स्कोर पर चलते बनें। कयास लगाय़ा जा रहा था कि राजस्थान की बल्लेबाजी क्रम टूट चुकी है, लेकिन अभी रोमांच बाकी था। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आये संजू सैमसंग ने एक छोर को अंतिम गेंद तक संभाले ही रखा। सैमसंग ने शानदार 119 रनों की शतकीय पारी खेली।

संजू सैमसंग ने अपने इस पारी के दौरान 12 चौके और 7 शानदार छक्के जड़े। मैच इस रोमांच पर आ गया था कि लीग के सबसे मंहगे विदेशी खिलाड़ी क्रिस मॉरिस स्ट्राइक के नाराज हो गये। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि मामला राजस्‍थान की पारी के आखिरी ओवर का है। आखिरी दो गेंदों पर RR को 5 रनों की दरकार थी। स्‍ट्राइक पर शतक लगा चुके RR के कप्‍तान संजू सैमसन थे और दूसरे छोर पर क्रिस मॉरिस। पांचवीं गेंद पर सिंगल का मौका था मगर सैमसन ने सिंगल नहीं लिया। मॉरिस आधी क्रीज तक दौड़ आए थे लेकिन उन्‍हें निराश वापस लौटना पड़ा। जिसके बाद मॉरिस ने मुंह बनाकर अपनी नाराजगी जताई।

सोशल मीडिया पर क्रिस मॉरिस के मुंह बनाने की खूब चर्चा हो रही है। हालांकि संजय मांजरेकर और जिमी नीशम जैसे क्रिकेटर्स ने लिखा कि संजू सैमसन अपनी जगह सही थे। ऐसे वक्‍त में मॉरिस को स्‍ट्राइक देना सही नहीं होता।

आपको बता दें कि आखिरी 12 गेंदों पर राजस्थान को 22 रन चाहिए थे। राइली मेडेरिथ ने राहुल तेवतिया को 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। उनकी जगह क्रिस मॉरिस आए। मेडेरिथ ने अगली दो गेंदों पर एक रन ही दिया। अब RR को 9 गेंदों पर 20 रन चाहिए थे। सैमसन ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया और अगली गेंद पर सिंगल लिया। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना।

पारी का आखिरी ओवर फेंका जाना था। राजस्थान को 13 रनों की दरकार थी। अर्शदीप सिंह के सामने सैमसन स्‍ट्राइक पर थे। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर सैमसन केवल एक सिंगल ले पाए। अब 4 गेंदों पर 12 रनों की दरकार थी। मॉरिस अगली गेंद पर सिर्फ एक रन ले सके। तीन गेंदों पर 11 रन की जरूरत थी।

सैमसन ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया और अब दो गेंदों पर पांच रन चाहिए थे। पांचवीं गेंद पर एक भी रन नहीं बना। सैमसन ने वाइड लॉन्‍ग-ऑफ की तरह गेंद खेली थी। मॉरिस आधी पिच तक दौड़ चुके थे, मगर सैमसन ने सिंगल को मना कर दिया। आखिरी गेंद पर छक्‍के की जरूरत थी मगर सैमसन बोल्ड हो गए। राजस्थान यह मैच चार रनों से हार गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...