1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. कप्तान ने की कप्तान की तारीफ, पढ़िए क्या कहा

कप्तान ने की कप्तान की तारीफ, पढ़िए क्या कहा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कप्तान ने की कप्तान की तारीफ, पढ़िए क्या कहा

दूसरे दिन के परफॉरमेंस को लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वर्तमान टेस्ट टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे की तारीफ की है। दूसरे दिन भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और दिन के स्टंप्स होने तक 82 रनों की बढ़त ले ली थी। दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 277 रन रहा था।

भारतीय टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी की और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपना दूसरा शतक ठोक डाला। रहाणे ने 195 गेंदों में अपने करियर का 12वां शतक पूरा किया था। अजिंक्य रहाणे 104 रन बनाकर नाबाद थे।

कोहली ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ट्वीट किया – ” हमारे लिए एक और शानदार दिन। उचित टेस्ट क्रिकेट अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में। जिंक्स (अजिंक्य रहाणे) की सर्वश्रेष्ठ पारी। ”

इससे पहले कोहली ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर कहा था कि – ” हमारे लिये पहला दिन बहुत अच्छा रहा। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और हमने (दिन का) अच्छा अंत किया। ”

आपको बता दें कि कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण एडीलेड में शुरुआती टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौट गये थे। भारत पहले मैच की दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट हो गया था और भारत को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...